फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिथरा अड्डे पर चार दुकानों से लाखों की चोरी

बिथरा अड्डे पर चार दुकानों से लाखों की चोरी

Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बिथरा अड्डे पर चार दुकानों से लाखों की चोरी
लीड...........
विज्ञापन

बिथरा अड्डे पर चार दुकानों से लाखों की चोरी
टनकपुर हाईवे से सटे इलाके में वारदात, नकब लगाकर घुसे चोर
सीओ सदर ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड संग पहुंच किया मौका मुआयना, नतीजा सिफर
25 पीबीटीपी 7,8
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया/पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाना क्षेत्र में बिथरा अड्डे से सटे बाजार में बुधवार रात दस्तक देकर चोर चार दुकानों में नकब लगाकर लाखों का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर व्यापारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सीओ सदर ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। इसके बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी लालाराम की रामलीला रोड पर सुंदरी ज्वैलर्स नाम से सराफ की दुकान है। बुधवार शाम पांच बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने बंद दुकान में पीछे की दीवार पर नकब लगाया और भीतर घुस आए। इसके बाद दो तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 50 हजार कीमत की चांदी की गांठे और दस हजार रुपये ले गए। इसी के कुछ दूरी पर स्थित बिथरा गांव निवासी अरविंद की किराना की दुकान में भी लिंटर के पास नकब लगाया गया। यहां से चोर गल्ले में रखे 40 हजार रुपये ले गए। इसके बाद मडरिया गांव निवासी प्रदीप की खाद की दुकान में नकब लगाकर घुसे। यहां दस हजार की नकदी ले गए और सारा सामान बिखेर दिया। चौथी घटना पंडरी निवासी सराफ मुरारीलाल की दुकान पर की गई। इनकी दुकान में भी पीछे की ओर से नकब लगाकर चोर भीतर घुसे। सारा सामान खंगालने के बाद यहां से चोर दो किग्रा चांदी, डेढ़ तोला सोने के जेवरात समेट ले गए। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे चहलकदमी बढ़ने पर ग्रामीणों ने दुकानों में लगे नकब देख व्यापारियों को सूचित किया। जिसे सुनकर व्यापारियों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सबसे पहले यूपी 100 पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद सीओ सदर योगेंद्र कुमार थाना पुलिस के साथ पहुंचे और जानकारी की गई। मौका मुआयना करने के बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। हालांकि आवाजाही के कई घंटे बाद डॉग के पहुंचने पर कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने व्यापारियों से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिथरा अड्डे पर पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने घटनाओं के खुलासे की मांग करते हुए गश्त में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

000
सीओ सदर को मौके पर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना के खुलासे को हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed