फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फजीहत के बाद भी लापरवाही, थाने से भागा आरोपी

फजीहत के बाद भी लापरवाही, थाने से भागा आरोपी

Sat, 16 Dec 2017 06:52 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
फजीहत के बाद भी लापरवाही, थाने से भागा आरोपी
UP Police
धरपकड़ के बाद नोटिस तामील कराकर पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र में बुधवार रात दो स्थानों पर गुंडई का मामला


पीलीभीत। बुधवार रात सुनगढ़ी क्षेत्र के दो स्थानों पर गुंडई करने के मामले में आरोपियों को बचाने के आरोप में घिरी सुनगढ़ी पुलिस फजीहत के बाद भी लापरवाह बनी रही। शुक्रवार सुबह मिठाई व्यापारी सनी यादव की दुकान पर गुंडई करने में पकड़ा गया मोहल्ला नखासा निवासी पवन उर्फ पप्पा दोपहर बाद पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया। धरपकड़ कागजों में दर्ज न होने पर पुलिस इसको पचाने में जुट गई। हालांकि बाद में आरोपी के मिलने पर उसको नोटिस तामील कराकर थाने से छोड़ दिया गया। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
बुधवार की रात नौ बजे मोहल्ला नखासा के सनी यादव की मिठाई दुकान पर तोड़फोड़ की गई थी। उधर साढ़े 11 बजे गैस चौराहा पर निहाल अग्रवाल को पीटकर लूटपाट की गई थी। इस मामले में नामजद किए गए आरोपियों को बचाने की कोशिश करने व मिठाई की दुकान पर हुई घटना का मुकदमा दर्ज न करने पर एसपी कलानिधि नैथानी ने एसएचओ मुहम्मद कासिम की विभागीय जांच के आदेश शुक्रवार को किए थे। पूरे प्रकरण में जमकर फजीहत होने के बाद भी थाना सुनगढ़ी पुलिस गंभीर नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मिठाई की दुकान पर गुंडई करने के आरोप में मोहल्ला नखासा के पवन को पकड़ा था। दोपहर बाद सुनगढ़ी पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी पेशाब जाने का बहाना बनाकर कार्यालय से आहर आया और थाना परिसर से भाग निकला। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। करीब दो घंटे बाद पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके परिवार वाले खुद थाने ले आए और उसको नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया। इतना जरूर एसएचचओ ने खुद को बचाने के लिए मुंशी के खिलाफ घटना का तस्करा डाल दिया गया।
विज्ञापन


आखिर पीड़ित पर भी लिखा दी गई रिपोर्ट
घटना के बाद से मिल रही धमकियों और आरोपियों पर थाना पुलिस की मेहरबानी के बाद से पीड़ित द्वारा जताई जा रही आशंका सही साबित हो गई। सुनगढ़ी पुलिस ने थाने से भागने वाले आरोपी पवन के रिश्तेदार से मिली तहरीर पर शुक्रवार देर शाम मिठाई व्यापारी व उसके परिवार वालों पर मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला नखासा निवासी जय लाल बाल्मीकि की तहरीर पर मिठाई व्यापारी सनी यादव, शिवम यादव, विशाल यादव, राकेश यादव व एक अज्ञात पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें मिठाई खरीदने पहुंचे पवन व उसके भाई मुकुल से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि घटना के दिन व समय का तहरीर में कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है। अगर घटना बुधवार रात हुई, फिर अब तक तहरीर क्यों नहीं दी गई? और अगर घटना उसके बाद हुई, तो जब दुकान घटना के बाद से बंद चल रही फिर कैसे मिठाई छूने की बात पर मारपीट हो गई?
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर उसकी भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सीओ सिटी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना परिसर से आरोपी के भागने को लेकर भी जांच कराई जाएगी।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed