फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बंटवारे के विवाद में भाईयों में संघर्ष, चले लाठी डंडे

बंटवारे के विवाद में भाईयों में संघर्ष, चले लाठी डंडे

Thu, 09 Nov 2017 06:08 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में भाईयों में संघर्ष, चले लाठी डंडे
पूछताछ करते यूपी 100 के अध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला
बीचबचाव कराने आए परिवार वालों से भी मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने लगाया जाम, सीओ ने आश्वासन देकर खुलवाया

जहानाबाद/पीलीभीत। बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद में चक कटैइया गांव में सगे भाइयों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने अपने साथियों संग दूसरे पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। बीचबचाव कराने आई भतीजी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और जहानाबाद पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चक कटैइया निवासी नसीर अहमद का अपने भाई से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। एक भतीजी को हिस्सा देने की बात पर दोनों भाइयों के बीच अनबन चल रही है। इसमें एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद बुधवार देर शाम दुबारा दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। नसीर अहमद ने बताया कि वह काम निपटाकर घर जा रहे थे, कि उनको दूसरे पक्ष के इकबाल, सरदार खां, अबरार खां ने साथियों संग रोक गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद लाठी डंडे व सरिया से पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो उनको भी पीटा। इस दौरान भतीजी नाजमा से मारपीट कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। बुरी तरह पिटाई करने के बाद आरोपी मरा समझकर नसीर अहमद को पास के एक खेत में डालकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात मेें ही सीएचसी में घायल का इलाज कराया गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह गुस्साए परिवार वालों ने गांव में जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ किरनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद सीओ ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन


घायल की पत्नी नूरी से मिली तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बंटवारे को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद है। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरनपाल सिंह, एसएचओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed