फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दामाद ने लगाया ससुरालियो पर बंधक बना मारपीट करने का आरोप।

दामाद ने लगाया ससुरालियो पर बंधक बना मारपीट करने का आरोप।

Wed, 30 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने लगाया ससुरालियो पर बंधक बना मारपीट करने का आरोप।
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली करोल बाग निवासी एक युवक की शादी खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में हुई । आपसी मनमुटाव के चलते पिछले कुछ दिनों से विवाहिता ग्राम नूरपुर में ही अपने परिजनों के साथ रह रही थी। आरोप है कि मंगलवार को विवाहिता के परिजनों ने दिल्ली निवासी दामाद को फोन कर कहा उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। पत्नी की तबीयत खराब होने का पता लगने पर दिल्ली निवासी युवक ससुराल में ग्राम नूरपुर पहुंचा। मंगलवार दोपहर बाद युवक को लेकर उसके दिल्ली निवासी परिजन खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा युवक को ससुरालियों ने घर बुला बंधक बनाकर मारपीट की और पांच लाख रुपये भी मांगे। वह उनके चंगुल से निकालकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच। उन्होंने कहा उनकी पुुत्री को दामाद आए दिन शराब पीकर मारता पीटता रहता है। देर शाम दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed