फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सर्राफ ने सोने के बजाए थमा दी पीतल की अंगूठी

सर्राफ ने सोने के बजाए थमा दी पीतल की अंगूठी

Tue, 20 Jun 2017 10:32 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ ने सोने के बजाए थमा दी पीतल की अंगूठी
पीलीभीत। एक किशोर घर में रखी सोने की अंगूठी चोरी छिपे लेकर सर्राफ की दुकान पर बेचने पहुंच गया। सर्राफ ने अंगूठी छीनकर अपने पास रख ली। किशोर के बताने पर परिवारीजन अंगूठी लेने पहुंचे तो सर्राफ ने धोखाधड़ी करके पीतल की अंगूठी थमा दी। पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर सर्राफ ने गाली गलौज करके भगा दिया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनका 11 वर्षीय पुत्र सक्षम घर में रखी की सोने की अंगूठी चुपचाप लेकर रंगीलाल चौराहा स्थित एक सर्राफ के यहां बेचने गया था। आरोप है कि सर्राफ ने अंगूठी छीनकर अपने पास रख ली और किशोर को रुपये दिए बगैर भगा दिया। इसका पता लगने पर परिवारीजन पहुंचे तो सर्राफ ने सोने के बजाए उसी तरह की पीतल की अंगूठी थमा दी। दो दिन बाद अंगूठी पहनने पर पीड़ित को अटपटा लगा। उन्होंने जेपी रोड स्थित एक सर्राफ के चेक कराई तो अंगूठी पीतल की निकली। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद सर्राफ ने खुद की गलती स्वीकार की और 75 सोना बताकर कम शुद्धता वाली अंगूठी लौटा दी। दोबारा चेक कराने अंगूठी असलियत सामने आई। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करके भगा दिया। दोबारा दुकान में आने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed