फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.48 lakh looted from old punk absconding

महिला से1.48 लाख लूटकर बदमाश फरार

Wed, 12 Aug 2015 11:45 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 12 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.48 lakh looted from old punk absconding
काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक मंडी समिति के सामने स्थित एसबीआई कृषि
विज्ञापन
लोन शाखा के पास से रंगीलाल चौराहा निवासी कुलविंदर कौर के हाथ पर झपट्टा मारकर 1.48 लाख रुपये की थैली छीन ली और आसाम पुलिस चौकी की ओर भाग निकले। महिला बैंक से रुपये निकालकर अपने भाई की बाइक पर सवार होकर पुत्री को छोड़ने आसाम चौराहा जा रही थी। दिनदहाड़े हुए वारदात से हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली और ससीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने महिला की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना नौगवा चौराहा-आसाम हाइवे मुख्य मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे हुई। शहर से सटे गांव नौगवा निवासी गुरुलाल सिंह ने बताया कि उनकी बहन रंगीलाल चौराहा निवासी कुलविंदर कौर ने उससे 76 हजार रुपये लिए थे। उसकी भांजी को दिल्ली जाना था। पैसे की जरूरत होने के कारण वह बहन कुलविंद कौर, भांजी को लेकर मंडी समिति के सामने स्थित एसबीआई की कृषि लोन शाखा पहुंचे। जहां बहन ने खाते से  2.44 लाख रुपये निकाले। उसमें से उनको उधार लिए हु 76 हजार रुपये लौटा दिए।
शेष 1.48 लाख रुपये एक प्लास्टिक की थैली में रखकर हाथ में पकड़ ली। जब वह बाइक पर भांजी और बहन को बैठाकर आसाम चौराहा की ओर बढ़े। तभी पीछे से काली बाइक पर सवार दो युवक पास से निकले और पीछे बैठी बहन के हाथ से रुपयों से भरी पोटली छीन ली और आसाम पुलिस चौकी की ओर भाग निकले। उन्होंने बहन और भांजी को उतारकर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने घेराबंदी कराकर चेकिंग कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से बात की और बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कुलविंदर कौर की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर बदमाशों की सुरागरशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed