फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police arrested the Accused who sexually exploited the girl in pilibhit

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत, रात में फिर पहुंचा युवती के घर, परिजनों ने किया यह हाल

Fri, 03 Feb 2023 06:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 06:54 AM IST
सार

पूरनपुर देहात के एक मोहल्ले में दो दिन पहले युवती से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया था। युवती के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Police arrested the Accused who sexually exploited the girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में युवती के घर आधी रात को मिलने पहुंचे युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपने के मामले में आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, उसके बहनोई पर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


पूरनपुर देहात के एक मोहल्ले में दो दिन पहले युवती से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया था। पंचायत के बाद विवाद न निपटने पर पुलिस ने युवती की ओर से बजरुल हसन और उसके बहनोई कमालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

बहनाई के सहयोग से बुलाता था घर 

पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले बजरुल हसन ने शादी का झांसा देकर अपने बहनोई के सहयोग से उसे परिजन की गैरमौजूदगी में घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके परिजन ने उसका निकाह बजरुल हसन से कराने और शिकायत न करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद अक्सर परिजन की गैरमौजूदगी में आरोपी अपने घर में तो कभी अपने बहनोई के घर में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। बहनोई ने भी उसे धमकाकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि 30 जनवरी की रात को बजरुल ने उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया।

इस संबंध में कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से बजरुल हसन और कमालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बजरुल को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed