फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: पति की मौत के बाद ससुुराल पहुंची पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Jan 2023 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर / पीलीभीत। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी धाराजीत गुप्ता (50) की रविवार सुबह घर पर ही मौत हो गई। मायके में रहने वाली पत्नी को जानकारी हुई तो उसने ससुराल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी ने सोमवार को ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप लगते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी धाराजीत गुप्ता की शादी 30 साल पहले मोहल्ला बाजार कटरा निवासी बसंती गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बसंती देवी ने अपने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिस पर धाराजीत के जेल भी जाना पड़ा। कुछ समय बाद वह जमानत पर छूट गए थे। मामला 28 साल से न्यायालय में विचाराधीन है। बसंती देवी तभी से अपने मायके में रह रहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को धाराजीत की मौत हो गई। खबर मिलने पर बसंती देवी ससुराल पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। पति के हिस्से की संपत्ति अपने नाम कराने की बात कहते हुए पूरी दिन धाराजीत का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी लोगों ने बसंती देवी के समझाने का प्रयास किया। दोपहर में उसने कोतवाली पहुंचकर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जहर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि कई दिनों से धाराजीत बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed