फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: कर्नाटक पुलिस से बोली युवती, बालिग हूं, मर्जी से की है शादी

Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। कर्नाटक से प्रेमी के साथ आई युवती की तलाश में वहां की पुलिस उसे तलाशते हुए सोमवार को यहां पहुंची। पूछताछ के दौरान युवती ने कर्नाटक पुलिस से कहा, वह बालिग है और अपनी मर्जी से यहां आई है। उसने युवक से शादी कर ली है। वह अब उसका पति है। वह वापस नहीं जाएगी। युवती का बयान लेकर कर्नाटक पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली के इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण कुमार ने बताया कि कर्नाटक के बंगलूरु शहर के एक युवक ने स्थानीय थाने में पिछले सप्ताह अपनी बहन के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। युवक ने आशंका जताते हुए पुलिस को बताया था कि उनकी बहन को बीसलपुर का एक युवक अपने साथ ले गया है। इसी आधार पर कर्नाटक पुलिस सोमवार को यहां आई। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी युवक के घर जाकर पूछताछ की। वहां मौजूद युवती ने बताया कि वह बालिग है और समझदार भी। उसने पूरे होशोहवास के साथ बीसलपुर के युवक से शादी की है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस युवती के बयान लेकर वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed