फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: बरखेड़ा थाने के सामने सराफ की दुकान से 20 लाख की चोरी

Mon, 12 Dec 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा में सराफ की दुकान में लगाई नकब। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बेखौफ चोरों ने रविवार रात थाने के सामने सराफ की दुकान में नकब लगाकर 345 ग्राम सोना, 2.43 लाख रुपये और छह किलो चांदी चोरी कर ली। चोरी करीब 20 लाख की बताई जा रही। सराफ जब सुबह दुकान पर आया तब उसे घटना का पता चला। थाने के गेट के ठीक सामने सराफ की दुकान में चोरी की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बीसलपुर रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, इसके बाद व्यापारी माने।
विज्ञापन

बरखेड़ा के गांव पतरसिया निवासी राजीव कुमार रस्तोगी की बरखेड़ा में थाने के गेट के सामने सराफ की दुकान है। रविवार शाम सात बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह दुकान पहुंचे और शटर खोला, तो पीछे की दीवार में नकब लगी हुई देखी, दुकान में रखी तिजोरी कटी हुई थी। इसके अलावा दुकान में रखी नकदी और जेवर नदारद थे। नकदी व जेवर चोरी होने पर सराफ गश खाकर गिर गए। काफी देर बाद उन्हें होश आया। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखे 2.43 लाख रुपये, 345 ग्राम सोने के जेवर, छह किलो चांदी के जेवर समेत करीब 20 लाख का माल के अलावा खरीद और बिक्री के बिल समेत अन्य जरूरी कागजात भी ले गए।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए थाने गेट के बाहर बीसलपुर रोड जाम कर दिया। सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीसलपुर मनोज यादव भी पहुंच गए। इससे पहले डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच चुकी थीं। पुलिस अधिकारियों ने वार्ता कर जाम खुलवाने की कोशिश की, मगर व्यापारी मनाने को तैयार नहीं हुए। एसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा कर सामान बरामदगी का आश्वासन दिया तब व्यापारी माने और जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुछ दिनों पहले बरखेड़ा थाने से चोरी हो गई थी सिपाही की बाइक
बरखेड़ा थाना पिछले 15 दिनों से चर्चा में है। चोर 28 नवंबर की रात नौ बजे थाना परिसर में खड़ी एक सिपाही की बाइक चोरी कर ले गए थे। हालांकि रात में ही बाइक लावारिस खड़ी मिल गई। बाद में पुलिस ने थाने के बाहर दुकान के पास से घटना दिखाकर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी तरह आठ दिसंबर की रात थाने से 50 कदम की दूसरी पर स्थित दो दुकानों से हजारों का सामान चोर समेट ले गए।
--
चोरी से पहले की गई रेकी
दुकान की दीवार में जिस जगह चोरों ने नकब लगाया, वहां पांच फुट चौड़ी दीवार है। इसमें चार फुट में तिजोरी और इन्वर्टर रखा हुआ है। सिर्फ एक फुट जगह खाली बची है। इसी खाली जगह पर चोरों ने नकब लगाया, इससे साफ है कि चोरों को दुकान के बारे में पूरी जानकारी थी। रेकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया।

--
रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए दो टीमों लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अतुल शर्मा, एसपी

बरखेड़ा में दुकानदार से जानकारी करते एसपी दिनेश कुमार पी।

बरखेड़ा में दुकानदार से जानकारी करते एसपी दिनेश कुमार पी।- फोटो : PILIBHIT

सड़क पर बैठक लोगों से वार्ता करते सीओ मनोज कुमार यादव।

सड़क पर बैठक लोगों से वार्ता करते सीओ मनोज कुमार यादव।- फोटो : PILIBHIT

पीड़ित दुकानदार को ले जाते लोग।

पीड़ित दुकानदार को ले जाते लोग।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed