फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, पत्नी को लगा दी आग

Mon, 12 Dec 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। मोहल्ला कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी रामदास उर्फ पिंटू की पत्नी रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने डीजल डालकर जला दिया। उसे बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि विवाहिता 45 फीसदी झुलस चुकी है। इधर पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

मदन मोहन कॉलोनी निवासी उमेश चंद्र की पुत्री छाया ने एक साल पहले बरखेड़ा निवासी रामदास उर्फ पिंटू के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद युवक के परिवार वाले भी बिलसंडा की कृष्णा नगर कॉलोनी में रहने लगे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। रविवार देर शाम भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। किसी तरह से आग को बुझाया गया। परिवार वाले विवाहिता को सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। परिवार वालों ने विवाहिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक छाया 45 फीसदी झुलस चुकी है। विवाहिता के पिता उमेश चंद ने आरोप लगाया कि रविवार की रात को उनकी बेटी को ससुराल वालों ने डीजल डालकर जला दिया। तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गाली गलौज और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकदमे में पति के अलावा देवर टिंकू, रिंकू और सास रेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में रविवार रात किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद घटना हुई। ससुराल वाले ही विवाहिता का उपचार करवा रहे हैं। पति फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed