फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreants looted a girl at a shop In Pilibhit s Puranpur

ये लूट जरा हटके है: बदमाशों ने किशोरी से टॉफी-सिगरेट मांगी, फिर पांच सौ का नोट देकर मारा थप्पड़ और की लूटपाट

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
सार

किशोरी का पिता नमाज पढ़ने गया था। दो बजे दुकान पर लौटने पर पुत्री ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
miscreants looted a girl at a shop In Pilibhit s Puranpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पिता की गैरमौजूदगी में दुकान पर बैठी 14 साल की अनम की पिटाई कर 14500 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। बदमाशों की वीडियो समीप की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे की है। मोहल्ला साहूकारा निवासी फईम खां की गल्ले की दुकान माधोटांडा रोड पर एक कॉलेज के पास है। फईम ने बताया कि दुकान पर 14 वर्षीय पुत्री अनम को बैठाकर साढ़े 12 बजे नमाज पढ़ने गया था। दो बजे दुकान पर लौटने पर पुत्री ने घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने पुत्री से पान मसाले की पुड़िया ली। इसके बाद टॉफी और सिगरेट मांगी। पुत्री को पांच सौ रुपये का नोट दिया। रुपये वापस करते समय बदमाशों ने पुत्री के थप्पड़ मारकर 14,500 रुपये लूट लिए और भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed