फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

शराब के नशे में फायरिंग, डीजे बजाने के विरोध पर पथराव

Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र में होली के दौरान गालियां देने से मना करने पर सगे भाईयों ने जानलेवा हमला करते तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह बचाव किया। इसके बाद उसके घर में शराब की बोतल फेंकी गई। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं डीजे को लेकर विवाद पर जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने पथराव के दौरान डंडे फटकार कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डोरीलाल निवासी शोभित कांत ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ले के ही हर्ष श्रीवास्तव और सार्थक श्रीवास्तव दरवाजे पर खड़े होकर शराब के नशे में गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर जानलेवा हमला करते हुए पीड़ित के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। शराब की बोतल भी घर में फेंकी। घटना को मोहल्ले के कई लोगों ने देखा। सीसीटीवी में भी घटना कैद हुई है। यह लोग आपराधिक प्रवृति के हैं। जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद में गुरुवार रात होलिका स्थल के पास डीजे बज रहा था। डीजे पर मोहल्ले के लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के ही एक ही समुदाय के कुछ लोग आकर डीजे का विरोध करने लगे थे। इस डांस कर रहे लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। उस समय तो वह लोग वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बात अपने साथियों को लेकर वहां आए और पथराव करने लगे। पथराव होते ही वहां भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस को मिली, तो इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ा। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। कुछ देर बाद चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मोहल्ला डालचंद में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। इसी कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जबकि मोहल्ला डोरीलाल में हुई गोली कांड की घटना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed