फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

साइबर ठग ने शिक्षक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए, शिकायत

Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। साइबर ठग ने एक शिक्षक के खाते से एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। शिक्षक कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनके खाते से रुपयेे निकल गए। शिक्षक ने इस मामले की तहरीर थाना और साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हेमपुर निवासी मदनलाल सरकारी स्कूल घनश्यामपुर में कार्यरत हैं। उनका सैलरी अकाउंट एचडीएफसी बैंक बीसलपुर में है। इस खाते में उनका वेतन आता है। साथ ही एसबीआई बिलसंडा बैंक से एक क्रेडिट कार्ड भी अपने नाम कराया था । क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त चार्ज लगने पर इसकी जानकारी के लिए सोमवार दोपहर को नेट से एसबीआई के कस्टमर केयर से नंबर निकाला। उस पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कस्टमर केयर पर काल की और बात होने के दौरान ही उनके मोबाइल पर एक के बाद एक करके चार ओटीपी आए जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनके खाते से 25 हजार करके चार बार में कुल एक लाख की धनराशि निकल गई। फोन काटा तब उनको इस बात की जानकारी हुई। तब उनके होश उड़ गए। इस मामले की तहरीर थाने में दी और साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed