फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए जुलूस और श्रद्धांजलि के लिए निकाले कैंडल मार्च

Fri, 19 Nov 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत की बीसलपुर तहसील गेट पर प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। भाकपा और मैथिल ब्राह्मण समिति के कार्यकर्ताओं ने छात्रा के कातिलों को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाला। तहसील कार्यालय में आकर तहसीलदार को ज्ञापन दिए। इधर, बसपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की शाम इस हादसे के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ता और मैथिल ब्राह्मण समिति के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को अलग-अलग समय में अपने कार्यालयों पर जमा हुए और उसके बाद जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और समिति कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह को ज्ञापन दिए। दिए। ज्ञापनों में छात्रा के कातिलों को तत्काल गिरफ्तार कराकर उन्हें फांसी की सजा दिलाने, मृतका के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने और परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। जुलूस और ज्ञापन देने वालों में भाकपा के सह जिला मंत्री भीमसेन शर्मा, बालकराम सक्सेना, ब्रजभूषण गंगवार दिगंबरदेव शर्मा, सुखपाल सिंह, इंद्रपाल, वीरेंद्र पाल और हर्षदेव शामिल थे। ब्राह्मण समिति में नितिन पाठक, कृष्णपाल शर्मा, अनमोल, हर्षित, राहुल, रामनिवास, राजेंद्र, वीरेंद्र पाल, देवेंद्र कुमार, बुद्धसेन, ओपी शर्मा, केसी शर्मा, महावीर, श्रीराम, जितेंद्र कुमार श्याम मोहन, सिद्धार्थ कुमार, अनिल, अनुराग, लालाराम, दामोदर दास, विराट, डॉ. वीएल शर्मा, समेत काफी लोग शामिल थे। शाम को बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से ईदगाह चौराहे तक कैंडल जुलूस निकाला। पार्टी कार्यालय पर पुन: आकर जुलूस समाप्त हो गया। जुलूस समाप्त होने से पहले कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद हुई शोक सभा में सभी वक्ताओं ने शोक जताया। शोक सभा में छात्रा के कातिलों केा अतिशीघ्र गिरफ्तार कराने की मांग की गई। इस मौके पर रमेश शुक्ला, राजीव शर्मा, अलाउद्दीन, अलीशेर, मुन्नालाल कश्यप, संजय अग्रवाल असलम खां, असलम अंसारी, बंटी गुप्ता, पुत्तूलाल वर्मा, राजेश गौतम, जमुना प्रसाद, नरायनलाल मिश्रा, अनूप जायसवाल, गुंजन पाठक, प्रदीप कुमार, आदित्य गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, धनंजय, बबलू, राजेश कुमार, आलोक कुमार, श्यामाचरन, ब्रह्मस्वरूप कश्यप, यूनुस खान और भूरे खां समेत काफी कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed