फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी का धर्मांतरण कराने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। काम करने के दौरान ब्यूटीपार्लर संचालक के पुत्र से किशोरी की दोस्ती हो गई। दोस्ती का नाजायज फायदा उठाकर युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवक ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अवैध संबंध बनाए और धर्मांतरण कराने की कोशिश की। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन साल पहले एक ब्यूटीपार्लर पर नौकरी शुरू की थी। इसी दौरान ब्यूटीपार्लर के मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई। लंबे समय तक दोस्त होने के कारण उसने अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि ब्लैकमेल कर उसने कई बार पैसे भी लिए। शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद धर्मांतरण के लिए धमकी देने लगा। कहा कि अगर धर्मांतरण नहीं किया, तो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे। कई बार शराब के नशे में धुत्त होकर पिटाई की। लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। इससे वह काफी भयभीत है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी अरशद शहरी के खिलाफ 376, 384 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। इससे वह जेल चला गया। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि आरोपी धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed