फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पति से विवाद के बाद कमरे में विवाहिता का लटकता शव मिला

Fri, 03 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पति से विवाद के बाद महिला की कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी इलाके के रामनगर कॉलोनी निवासी फूल देवी ने बताया कि 15 दिन पहले ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपक सिंह को 1200 रुपये प्रतिमाह पर किराये के लिए कमरा दिया था। उसमें वह अपनी पत्नी 22 वर्षीय ज्योति और डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ किराये पर रहने के लिए आया था। बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दीपक अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर कहीं चला गया। ज्योति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे दीपक अपनी पुत्री को लेकर वापस आया और कुछ देर बाद चला गया। सुबह पांच बजे वह छत पर गई और कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक न खुलने पर खिड़की से देखा तो ज्योति फंदे से झूल रही थी। विवाहिता का शव लटका देखकर मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त शर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर महिला साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को उतराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पति भी अभी सामने नहीं आ सका है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed