फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बाइक सवार दंपती से नगर के युवकों ने लूटा था कुंडल

Mon, 23 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। दो अगस्त को पति के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रही गांव पताबोझी निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी रूपा देवी से नगर के दो युवकों ने कुंडल लूटा था। लूटा गया कुंडल और घटना में प्रयोग की गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटना शाम करीब चार बजे पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप हुई थी। गांव पताबोझी निवासी रविंद्र कुमार अपनी पत्नी रूपा देवी को नगर में एक प्राइवेट अस्पताल से दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। नगर से करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप पहुंच पाए थे। इस दौरान पूरनपुर की ओर से बाइक से पीछे से पहुंचे दो बदमाशों ने चलती बाइक से रूपा देवी के पहने कुंडलों में एक कान का कुंडल नोच लिया और गांव भगवंतापुर की ओर भाग गए थे। बाइक सवार दंपती ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया था। एक गांव में घर के पास खड़ी बाइक लुटेरों की होने का शक व्यक्त कर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया था। मगर पुलिस जांच में वे लुटेरे नहीं पाए गए।
विज्ञापन

कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि लूट की घटना को पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी जाने आलम ने अपने साथी मोहल्ला रजागंज निवासी ताजुद्दीन के साथ मिलकर की थी। रविवार को दिन में 11 बजे माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पा से जाने आलम को लूट के कुंडल और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। ताजुद्दीन हाथ नहीं लग सका। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर चालान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा मुखबिर की सूचना पर हुआ। लूटा गया कुंडल महिला को बुलाकर उसकी पहचान कराई गई। महिला ने कुंडल अपना होना बताया। उन्होंने बताया कि लुटेरों को कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। शौक और आर्थिक जरुरतों को पूरा करने को घटना को अंजाम दिया था। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed