फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पूरनपुर में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर इलाके में दस साल की बच्ची से एक राइस मिल के चौकीदार ने छेड़छाड़ की। आरोपी की उम्र 50 साल होगी। बच्ची पड़ोस की दुकान से समोसा लेकर अपने घर लौट रही थी। घटना का पता चलने पर पीड़ित बच्ची के माता-पिता शिकायत करने गए तो आरोपी ने गाली गलौज की और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक में हुई। वहां की रहने वाली करीब 10 साल की बच्ची पड़ोस की दुकान से समोसा लेकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में बच्ची को उसी गांव के 50 वर्षीय राइस मिल के चौकीदार दिलबाग सिंह ने अपने घर के पास रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया, जिससे बच्ची उसके चंगुल से छूट गई। वहां से भागकर बच्ची अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर शिकायत करने के लिए आरोपी के पास गए। मगर आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय गाली गलौज कर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद रात दस बजे पीड़ित पक्ष ने पूरनपुर कोतवाली जाकर तहरीर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेल दिया गया।
विज्ञापन

बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी दिलबाग सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर कर बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में जल्द विवेचना पूरी कर कार्रवाई की जाएगी। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed