{"_id":"60e5edfc8ebc3ebc791a390f","slug":"crime-pilibhit-news-bly4523716122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा डैम में मछली का अवैध शिकार करने पर चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा डैम में मछली का अवैध शिकार करने पर चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रजनन काल के दौरान शारदा डैम में मछली का अवैध शिकार करने पर चार शिकारियों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। शिकारी मौके से फरार हो गए। वनकर्मियों ने दो नाव और मछली पकड़ने वाले जाल को कब्जे में लिया है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र स्थित शारदा डैम में इन दिनों प्रजनन काल के चलते मछली के शिकार पर पूरी तरह पाबंदी है, मगर इसके बावजूद डैम की तलहटी में बसी आबादी के शिकारी चोरी छिपे नावों के सहारे मछली का अवैध शिकार करने से बाज नहीं आ रहे। बताते हैं कि अवैध शिकार कुछ स्थानीय वनकर्मियों की शह पर किया जा रहा है। मंगलवार शाम गश्त के दौरान बराही रेंजर बजीर हसन को शारदा डैम में कुछ लोग मछली का शिकार करते दिखे। इस पर उन्होंने घेराबंदी करने का प्रयास किया गया, मगर शिकारी हत्थे नहीं चढ़ सके। वनकर्मियों ने मौके से दो नाव और मछली शिकार में प्रयोग किए जाने वाले दो जाल को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय आ गए। बराही रेंजर बजीर हसन ने बताया कि मामले में ग्राम मटैया लालपुर गांव निवासी प्रकाश, असीम, सुशंकर और प्रभाव के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।