फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

चोरी कर भाग रहे युवक ने मकान मालिक को हमला कर किया लहूलुहान

Tue, 06 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शहर में रविवार रात मोहल्ला शेर मोहम्मद में एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक को मकान मालिक ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने मकान मालिक पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर भाग गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले को महज एनसीआर दर्ज कर टाल दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी 56 वर्षीय अफसर खां ने बताया कि वह रविवार रात दस बजे परिवार के सो रहे थे। 12 बजे करीब एक युवक चोरी करने के लिए उनके मकान में घुस गया और जेब में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए। आहट होने पर वह जागे और आरोपी को पकड़ लिया। बचने के लिए उसने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया और भाग गया। चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और सूचना डायल 112 को दी। मौके पर कोतवाल अतर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। व्यक्ति की गर्दन पर 13 टांके आए। पुलिस को देर रात ही तहरीर दे दी गई। मगर पुलिस ने चोरी और जानलेवा हमले के इस मामले में खेल कर दिया। सिर्फ एनसीआर दर्ज की गई है। इसे लेकर जब पुलिस फंसने लगी और मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। मामला चोरी के इरादे से घुसे युवक ने मकान मालिक पर हमला किया है। इस लिए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए है। साथ ही खुलासे के लिए टीमें लगाई गई है। - वीरेंद्र विक्रम , सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed