{"_id":"608dad3f8ebc3ebd0a68f881","slug":"crime-pilibhit-news-bly4454941158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में सिपाही ने गुम कर दी रायफल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में सिपाही ने गुम कर दी रायफल, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद हजारा थाने के एक सिपाही ने हरिपुर रेंज के पास जाम छलकाए और फिर अपनी सरकारी रायफल (इंसॉस) ही खो दी। बिना रायफल वह थाने पहुंचा तो सवाल-जवाब किए गए। फिर सीओ-एसओ पुलिस बल के साथ निकले और हरिपुर जंगल के पास ही रायफल पड़ी मिल गई। सीओ से रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। उसकी जांच एएसपी को दी गई है।
घटना बृहस्पतिवार रात की है। हजारा थाने पर तैनात सिपाही मोहम्मद शादाब पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में चौथे चरण में हुए पंचायत चुनाव के मतदान में ड्यूटी पर गया था। वहां से वापस आने के बाद सिपाही ने हरिपुर जंगल के पास एक स्थान पर जमकर शराब पी। नशा चढ़ने पर उसका एक वाहन से एक्सीडेंट भी हो गया और वह रास्ते में ही कहीं अपनी सरकारी रायफल खो दी। पीछे से आ रहे अन्य सिपाहियों ने उसे लड़खड़ाता देखा तो चंदिया हजारा चौकी पर ले गए। सूचना मिलने पर हजारा प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी भी आ गए थे। पहले तो सिपाही के नशे में होने को लेकर सवाल जवाब किए जाते रहे। मगर बाद में सरकारी रायफल न मिलने पर होश उड़ गए। सूचना अधिकारियों को दी गई। इसके बाद गुपचुप तरीके से पुलिस रायफल की तलाश में जुट गई। सीओ पूरनपुर लल्लन सिंह भी रात में ही टीम के साथ रायफल तलाशने निकल पड़े। शुक्रवार तड़के हरिपुर जंगल के पास एक स्थान पर सिपाही की रायफल पड़ी मिल गई। सिपाही की लापरवाही पर फटकार लगाई गई और फिर सीओ ने अपनी रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी थी। शुक्रवार को दिन भर मामला दबाए रखा गया। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिपाही पर कार्रवाई की।
चुनाव ड्यूटी से वापस आते वक्त नशे की हालत में सिपाही मोहम्मद शादाब रायफल छोड़ आया था। हालांकि बाद में रायफल हरिपुर जंगल के पास से बरामद हो गई थी। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी से कराई जाएगी। - किरीट कुमार, एसपी