फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। घर के बाहर बने शौचालय में लघुशंका करने गई किशोरी को पकड़कर चार युवक नजदीक के सरकारी स्कूल में ले गए। वहां चारों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना के दूसरे दिन कोतवाली पहुंचकर पिता ने नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात आठ बजे खाना खाकर परिवार के सदस्य सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे सत्रह वर्षीय पुत्री घर के बाहर बने शौचालय में लघुशंका करने गई थी। आरोप है कि अकबरगंज गांव के चार युवक वहां आए और बेटी को पकड़कर नजदीक के सरकारी स्कूल में ले गए। वह शोर न मचा पाए एक आरोपी ने हाथ से मुंह बंद कर दिया। फिर चारों युवकों ने बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। बेसुध हालत में स्कूल परिसर में ही छोड़कर भाग गए। काफी देर बाद भी बेटी के वापस न आने पर परिवार वाले तलाश करते हुए बाहर पहुंचे तो बेसुध हालत में बेटी मिली। उसे घर लेकर आए और फिर पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि ग्रामीण ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट की नामजद तहरीर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed