फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लापता युवती का शव कुएं में उतराता मिला

Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। अचानक लापता हुई युवती का शव कुएं में उतराता मिला। जिंदा होने की आस में परिजन युवती को बाहर निकालकर सीएचसी लाए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके चलते युवती के खुदकुशी कर ली। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वन विभाग के संविदाकर्मी ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। पुत्री उसी से शादी करना चाहती थी। युवक भी शादी को तैयार हो गया था। मगर बाद में युवक और उसके पिता ने बिना दहेज के शादी से इनकार कर दिया। बेटी ने प्रेमी और उसके परिवार के सदस्यों से कई बार बात कर समझाया, मगर वह नहीं मानें।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी और उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। बेटी ने बात की तो उसे खुदकुशी करने को कहकर भगा दिया। मंगलवार को उसकी पुत्री सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए निकल गई। बेटी के काफी देर बाद भी वापस न आने पर तलाश शुरू की। गांव के बाहर मंदिर की तरफ गए तो पुत्री का प्रेमी बाइक से गांव की ओर आता दिखा। फिर जाकर मंदिर के पास कुएं में देखा तो बेटी का शव उतारा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से बेटी को बाहर निकालकर जिंदा होने की आस में सीएचसी लाए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका अकेली बेटी थी। उसके अलावा तीन बेटे हैं। इकलौती बेटी की मौत पर संविदा कर्मचारी के परिवार में कोहराम मचा रहा।
मोबाइल में आखिरी कॉल प्रेमी की
संविदा कर्मचारी ने बताया कि उसकी पुत्री के पास से उसे एक मोबाइल मिला। मोबाइल में आखिरी काल युवती के प्रेमी की है। आरोप लगाया कि फोन करके बेटी को उसी ने मंदिर की तरफ बुलाया होगा। इसी के बाद बेटी को खुदकुशी करनी पड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। कोतवाल को मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- लल्लन सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed