{"_id":"6085b9138ebc3e80d06c40b7","slug":"crime-pilibhit-news-bly4449760107","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बंद मकान से चोर समेट ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बंद मकान से चोर समेट ले गए सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मोहल्ला शेर मोहम्मद में नमकीन व्यापारी के बंद मकान में घुसकर चोर सामान समेटकर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद के निवासी नमकीन व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि एक मकान में वह दुकान का सामान रखते हैं। कुछ वाहन भी खड़े किए जाते हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से चहलकदमी कम हैं। शनिवार रात चोर मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर गए। पड़ोसी के मकान के बाहर कुंडी लगाकर तोड़ा गया ताला भी लटका दिया, ताकि शोर होने पर पड़ोस से निकल न पाए। यहां से चोर सात घी के पीपे, तीन कट़टा मैदा, इनवर्टर, बैटरी समेत हजारों का सामान समेटकर ले गए। परिसर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर साथ ले गए।
रविवार सुबह पहुंचने पर टूटा ताला और सामान बिखरा मिलने पर घटना का पता लगा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चोरों केेे बारे में सुरागरसी करा रहे हैं।
विज्ञापन
हेल्थ वेलनेस सेंटर का ताला तोड़कर चोरी
पूरनपुर। गांव बंजरिया स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने पानी की मोटर, मेज, कुर्सियां आदि हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह बंजरिया की एएनएम माया देवी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रेम सिंह को दी। उन्होंने बताया कि एएनएम को चोरी की तहरीर पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।