{"_id":"606b558d8ebc3e8ca254554f","slug":"crime-pilibhit-news-bly442999541","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस की गोली लगने से घायल दूसरे भारतीय की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस की गोली लगने से घायल दूसरे भारतीय की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक माह चले इलाज के बाद लखनऊ के अस्पताल में नेपाल पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दूसरे भारतीय ने भी दम तोड़ दिया। रविवार रात उसकी मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
घटना इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पांच मार्च को हुई थी। हजारा क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार के निवासी 22 वर्षीय गोविंदा की नेपाल पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी 20 वर्षीय गुरमेज गोली लगने से घायल हुआ था। गुरमेज का इलाज लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में चल रहा था। परिवार के लोगों ने नेपाल पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि नेपाल पुलिस ने घटनास्थल नेपाल क्षेत्र में बताया था। साथ ही तीनों युवकों पर तस्करी के आरोप में कार्रवाई भी की गई थी। इंडो-नेपाल सीमा पर घटना के बाद बने तनाव के हालात किसी तरह शांत हुए थे। अब एक माह बाद घायल गुरमेज की भी रविवार रात लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हजारा उमेश सोलंकी का कहना है कि लखनऊ में घायल गुरमेज की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ पुलिस करा रही है। गांव में माहौल सामान्य है, नजर रखी जा रही है।
लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीमा पर किसी तरह का तनाव नहीं है। थाना पुलिस गांव में निगरानी कर रही है। कोई विरोध ग्रामीणों की तरफ से भी नहीं है। - किरीट कुमार, एसपी