{"_id":"606b54e08ebc3edc0835ec04","slug":"crime-pilibhit-news-bly4429982145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद धोखाधड़ी की आरोपी बांग्लादेशी महिला पति संग गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद धोखाधड़ी की आरोपी बांग्लादेशी महिला पति संग गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फर्जी अभिलेख की मदद से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश करने के तीन माह पुराने मामले में बांग्लादेशी महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
माधोटांडा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम सिंह ने बताया कि करीब ढाई दशक पहले मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली शमीना बेगम थाना क्षेत्र के नवदिया सुखदासपुर गांव में रहने लगी थी। यहां उसने गांव के ही लल्ला बख्श पुत्र नन्हे बख्श से निकाह कर लिया था। उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। जनवरी 2021 को महिला ने अपने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई अभिलेख लगाए थे। उस वक्त खुफिया विभाग की टीम ने जांच की, तो लगाए गए अभिलेख फर्जी निकले थे। महिला को नागरिकता न मिलने की बात भी सामने आई थी। मैनाकोट चौकी के तत्कालीन प्रभारी विमल गुप्ता की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी तब से फरार चल रहे थे। सोमवार सुबह दोनों के गांव में होने की सूचना मिली। इस पर टीम के साथ दबिश दी गई और महिला शमीना बेगम, उसके पति लल्ला बख्श को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करके दोनों को जेल भेज दिया है।