फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ताऊ, ताई समेत चार पर हत्या की एफआईआर, तब किया अंतिम संस्कार

Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। लापता मासूम का शौचालय के टैंक में शव मिलने के मामले में परिवार एफआईआर की मांग पर अड़ गया। कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से बातचीत की। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई भरोसा दिलाया गया। दोपहर में मृतक के ताऊ, ताई समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। ताई को छोड़कर हिरासत में लिए गए तीनों नामजद आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी रहीं। फील्ड यूनिट टीम के एक्सपर्ट को भी घटनास्थल से सुराग जुटाने में लगाया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के लुहिचा गांव निवासी राधेश्याम बीसलपुर कस्बे में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की आसरा कॉलोनी में परिवार समेत रहते थे। उनका आठ वर्षीय पुत्र गोपाल सोमवार दोपहर तीन बजे खेलने जाने को निकला था और लापता हो गया था। दूसरे दिन 26 जनवरी की सुबह कॉलोनी के ही एक शौचालय टैंक से गोपाल का शव बरामद हुआ। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। परिजन जमीन के विवाद की चल रही पुरानी रंजिश में कुछ रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में पानी भरने के बाद दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। परिजन ने बृहस्पतिवार सुबह रिपोर्ट दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहले कोतवाली पुलिस गई और परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। फिर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ लल्लन सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिर परिवार की मांग मानकर पिता से मिली तहरीर पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसमें मृतक के ताऊ लुहिचा गांव निवासी बुद्धसेन, ताई लीलावती, प्रदीप और भुड़िया गांव निवासी रिश्तेदार हरनंदन को नामजद किया गया। बुद्धसेन, प्रदीप और हरनंदन को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। एएसपी ने हिरासत में लिए नामजद आरोपियों से कोतवाली जाकर पूछताछ भी की। कोतवाली पुलिस को सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजन ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

टैंक के ढक्कन को लेकर असमंजस बरकरार
जिस शौचालय के टैंक में बालक का शव मिला था। उसका ढक्कन बंद था या फिर खुला था। इसे लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस मौके पर ढक्कन खुला मिलने की बात कहती रही, जबकि परिजन अभी भी ढक्कन बंद होने का दावा करते रहे। ऐसे में बालक के शौचालय टैंक में जाने को लेकर उठ रहे तमाम सवालों का जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की दीवार से टूटे कांच के टुकड़े पर गहराया शक
शौचालय टैंक के पास की दीवार नीची है। उस पर कांच के टुकड़े भी लगे हुए हैं। कुछ कांच के टुकड़े टैंक के पास पड़े हुए थे। दीवार पर भी चढ़ने-उतरने के पैरों के निशान बने मिले। अब इसे लेकर भी छानबीन की जा रही है। आशंका जताई है कि कहीं कोई व्यक्ति उसी दीवार को फांदकर तो नहीं आया और बच्चे को टैंक में फेंककर भाग गया हो। साक्ष्य जुटाने को फील्ड यूनिट टीम के एक्सपर्ट को लगाया गया है।
बसपा जिलाध्यक्ष भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे
बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी मृतक के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी की। फिर ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों से बात कर खुलासे की मांग की गई।

मृतक के पिता से मिली तहरीर पर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शव का अंतिम संस्कार परिवार ने कर दिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। टीमें लगाई गई हैं, तथ्यों के आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed