{"_id":"5f5fb8238ebc3efba401554c","slug":"crime-pilibhit-news-bly4198344127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान रामऔतार हत्याकांडः पिटाई से आहत महिला ने बड़े बेटे की मदद से पति को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान रामऔतार हत्याकांडः पिटाई से आहत महिला ने बड़े बेटे की मदद से पति को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/ माधोटांडा। किसान रामऔतार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बिहार से गिरफ्तार उसकी पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि उसका पति उसे आए दिन मारता पीटता था। रोजाना की पिटाई से आहत होकर उसने बेटे की मदद से दरांती से पति का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ करने के बाद महिला और बेटे का चालान करके जेल भेज दिया गया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामऔतार की पत्नी रेखा देवी अपने तीन बेटों के साथ पांच सितंबर को रहस्मय ढंग से अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस को सात सितंबर को परिवार वालों से शिकायत मिली की रामऔतार के घर में कोई नहीं है। परिस्थितियां संदेहात्मक हैं तो आठ सितंबर की रात एसओजी प्रभारी नरेश कश्यप और माधोटांडा पुलिस ने मृतक की साली चंपा देवी और साढ़ू रघुवीर की निशानदेही पर घर के ही कमरे में भूसी के ढेर के नीचे उसका शव बरामद किया था। उसका गला दरांती से कटा था। एसओजी और पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक की पत्नी रेखा देवी अपने तीनों बच्चों के साथ फरार हो गई। पुलिस को महिला की लोकेशन बिहार के मधुबनी जिले में मिली थी।
मृतक के भाई मलखान की तहरीर पर पुलिस ने मां और बेटे पर नामजद हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके बाद पुलिस टीम बिहार रवाना हो गई थी। घटना के छह दिन बाद 13 सितंबर को पुलिस ने बिहार से महिला को तीनों बच्चों सहित पकड़ा। सोमवार को माधोटांडा थाने पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और सीओ पूरनपुर उत्तम सिंह और एसओजी प्रभारी नरेश कश्यप ने महिला से रामौतार की हत्या के बारे में पूछताछ की तो मां बेटे ने हत्या का जुर्म कबूल लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति रामऔतार आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। चार सितंबर की रात खाना खाते वक्त भी उसने शराब के नशे में उसके पेट में लात मारी। इस बात पर उसे और उसके बड़े बेटे को गुस्सा आ गया। महिला ने सोते वक्त रामौतार का दरांती से हमला कर दिया। उसके बाद बेटे सागर ने अपने पिता का गला काट दिया। रामौतार की मौके पर ही मौत हो गई। महिला ने कमरे में ही गड्ढा खोदकर उसका शव भूसी के ढेर के नीचे दबा दिया। गांव वालों को शक न हो, इसके लिए वह रात को बेटे के साथ छत पर भी गई। पांच सितंबर की रात 10 बजे खेतों के रास्ते अपने तीनों बच्चों को लेकर वह पूरनपुर में अपनी बहन के घर होते हुए बिहार रवाना हो गई। पुलिस उसे घटनास्थल पर भी ले गई। बड़े बेटे के नाबालिग होने की वजह से किशोर न्यायालय भेजा गया है। महिला के दो छोटे बेटे यश और विपिन को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है क्योंकि परिवार वालों ने बच्चों को अपने पास रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन
महिला और उसका बेटा मृतक रामऔतार की पिटाई से आहत थे। इसलिए महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद महिला का चालान करके उसे जेल भेज दिया गया है। - जयप्रकाश, एसपी