फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बीसलपुर ब्रांच नहर में मिला खीरी के युवक का शव

Fri, 03 Jul 2020 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime
न्यूरिया। एक दिन पूर्व साढ़ू के साथ नहाने के दौरान बीसलपुर ब्रांच नहर में डूबे लखीमपुर खीरी के युवक का शव घटनास्थल कल्लिया गांव से दो किमी दूर बनकटी गांव के पास नहर से मिला। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई थी। गोला (लखीमपुर खीरी) के गांव मनिहारन निवासी 22 वर्षीय विवेक श्रीवास्तव पुत्र बबलू 29 जून से अपनी ससुराल बिथरा गांव में रह रहा था। बीती शाम वह अपने साढ़ू राजीव के साथ कल्लिया गांव के पास बीसलपुर ब्रांच नहर में नहाने गया और नहाते वक्त बह गया था। इसके बाद से गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी। दूसरे दिन शुक्रवार तड़के विवेक का शव दो किमी दूर बनकटी गांव के पास नहर से बरामद हो गया। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की शादी इसी 27 जून को हुई थी। उसके परिवार में खुशनुमा माहौल था। हादसे के बाद हंसी-खुशी वाले घर में मातम छा गया। पति की मौत से पूजा बदहवाश हो गई। परिवार वाले उसे ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मृतक का शव बरामद होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी तरह का आरोप परिवार वाले नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
गजरौला न्यूरिया की तरफ से आई बीसलपुर ब्रांच नहर में महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। गर्दन पर मैक्सी बंधी हुई थी। पुलिस को शव बहकर आने की सूचना प्रधान ने दी। इसके बाद मौके पर पहुुंचकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शुक्रवार तड़के करीब छह बजे की है। न्यूरिया की तरफ से बहकर आई बीसलपुर ब्रांच नहर में जमुनिया बंजरिया और दियूरा गांव के बीच 50 वर्षीय महिला का शव पड़ा था। नहर की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मच गया। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण जमा हो गए। प्रधान दीनदयाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। ऊपर से देखने के बाद पुलिस को शव पर चोट का निशान नहीं था। प्रथम दृष्टया पुलिस महिला के मानसिक मंदित होने और शव नहर में दूर से बहकर आना मान रही है। पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास ग्रामीणों से संपर्क साधने में जुटी है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed