{"_id":"5efe1eb88ebc3e42ff642e0b","slug":"crime-pilibhit-news-bly4113646115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों के रहते तीसरी से शादी, पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों के रहते तीसरी से शादी, पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी करना अधिवक्ता को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने पत्नी की ओर से तहरीर मिलने के बाद अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पत्नी ने पति पर तीसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
गांव कुर्रिया खुर्द के रहने वाले एक अधिवक्ता तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। पत्नी प्रिया ने अपने पति पर तीसरी शादी करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट के अलावा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पत्नी की ओर से आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर है। पत्नी ने बताया कि 14 साल पहले अधिवक्ता से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। अब तीसरी महिला से शादी करके पति उसी के साथ रहता है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, अधिवक्ता ने पत्नी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उस पर तीसरी शादी करने का आरोप झूठा है।
घर में घुसकर छेड़छाड़, धमकाने की रिपोर्ट
पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है। एक दिन पहले वह घर से बाहर गया था। इस दौरान गांव घाटमपुर निवासी कमलेश उर्फ राजू ने उसके घर में घुसकर तमंचा के बल पर उससे छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी भाग गया। रात में पुलिस भी पहुंची, मगर आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने महिला की ओर से कमलेश उर्फ राजू पर रिपोर्ट दर्ज की है।