फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लॉकडाउन में नहीं दे पाए किस्त तो टेंपो छीना, पिटाई कर नकदी भी लूटी

Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। लॉकडाउन में चार माह की किस्तें जमा न कर पाने पर विक्रेता ने बकायेदार का टेंपो छीन लिया। विरोध करने पर पिटाई कर नकदी भी लूट ली गई। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित टेंपो चालक ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला तुलाराम के निवासी सूरज राठौर ने बताया कि उसने आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति से टेंपो किस्तों पर खरीदा था। तब 60 हजार रुपये जमा किए थे और उसके बाद 1.68 लाख रुपये की किस्तें बनाई गई थीं। वह कई किश्तें जमा भी कर चुका है। मगर, उसकी कभी कोई रसीद नहीं दी गई। पीड़ित के अनुसार वह लॉकडाउन होने पर मार्च से जून की किस्त जमा नहीं कर पाया। 22 जून की शाम सात बजे आरोपी दो साथियों के साथ घर आया और उसकी पिटाई कर दी। इसकी शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित 25 जून को सुबह कचहरी स्थित टेंपो स्टैंड पर खड़ा था, तभी आरोपी आए और गाली गलौज करते हुए टेंपो छीन लिया। विरोध करने पर पिटाई कर जेब में रखे आठ हजार रुपये भी लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने नकटादाना चौराहा पर टेंपो ले जाते हुए सभी को पकड़ लिया। इसके बाद पीछे से चौकी आने का झांसा देकर आरोपी टेंपो लेकर भाग गए। पीड़ित ने मामले में लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed