{"_id":"5ee11f278ebc3e42fd1f5aa0","slug":"crime-pilibhit-news-bly4088338197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं के विरोध पर सभासद के पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं के विरोध पर सभासद के पति को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन और अन्य दवाएं बेचने का विरोध करना एक सभासद के पति को महंगा पड़ा। मेडिकल स्टोर संचालक ने परिवार के लोगों संग सभासद पति की घर में घुसकर पिटाई कर दी। बचाने आए अन्य सदस्यों को भी पीटा। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला खैरुल्लाशाह के निवासी सभासद पति महमूद अनवर अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही मोहम्मद शफी कादरी अपने मकान के बाहरी हिस्से में मेडिकल स्टोर चलाता है। वहां दवाओं की आड़ में खुलेआम नशे के इंजेक्शन, गोली और कैप्सूल बेचे जाते हैं। दिन भर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। मोहल्ले के कई लोगों ने सभासद होने के नाते उनकी पत्नी सलमा अनवर से शिकायत की। इस पर बीते दिनों मेडिकल स्टोर संचालक से बातचीत कर समझाया। मगर सभी झगड़े पर उतारू हो गए। इसी रंजिश के चलते पांच जून की रात पौने 12 बजे आरोपी घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। पीड़ित की पिटाई की गई। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। शोर पर परिवार के लोग बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। मोहल्ले के लोगों के जमा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। सभासद पति का कहना है कि हमले के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पहले इलाज कराने के कारण अब तक शिकायत नहीं कर पाए थे। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद शफी कादरी, पत्नी कम्मो बेगम, बेटा बड़ा मुन्ना और सन्नो बेगम पर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट और धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।