फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बरखेड़ा विधायक के गनर पर ठेकेदार के घर तोड़फोड़ का आरोप

Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा/पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के गनर पर पावर कॉरपोरेशन के ठेकेदार ने लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ और पीटने का आरोप लगाया है। सिपाही भी ठेकेदार के साथ बिजली पोल लगाने का काम साझेदारी में कर रहा था। दोनों के बीच 1.38 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा के सिमरौली गांव निवासी ठेकेदार राम बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरखेड़ा विधायक का गनर चंद्रमणि कुमार उसके साथ वर्ष 2018 से साझेदारी में बिजली पोल लगाने का काम कर रहा है। करेली इलाके में उन्हें विद्युत पोल लगाने थे। इसी काम के 1.38 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उसका विधायक के गनर से विवाद हो गया। आरोप है कि विधायक का गनर गुरुवार दोपहर उनके घर घुस आया और काफी चीजें तोड़ दीं। विरोध करने पर उसे पीटा। घर की महिलाओं से भी अभद्रता की गई। गांव वालों के समझाने के बाद वह धमकी देकर चला गया। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। उधर, बिलसंडा कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि सिपाही ने 112 नंबर पर कॉल की थी। इस पर यूपी 112 पुलिस मौके पर गयी थी। मामला रुपये के लेनदेन का है। तोड़फोड़ और मारपीट की बात गलत है। ठेकेदार पर बिजली पोल लगाने के नाम पर ठगी करने का मामले पहले से दर्ज है। अब उसकी ओर से दी गयी तहरीर की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

गनर अलग से कोई काम करता है तो उसकी मेरी जिम्मेदारी नहीं है। मेरे संज्ञान में मामला आया था। अगर गनर गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो मैं उसे हटा दूंगा। - किशनलाल राजपूत, विधायक बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed