फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पुलिस-ग्रामीण संघर्ष में 23 नामजद, 50 अज्ञात पर एफआईआर, पुलिस ने प्रत्येक पर 18 धाराएं लगाईं

Fri, 08 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा (पीलीभीत)। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त पर निकले सिपाहियों का ग्रामीणों से देर रात हुए संघर्ष में पुलिस ने मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इसमें 23 नामजद और 50 अज्ञात ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रत्येक ग्रामीण पर 18 धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, बीसलपुर विधायक ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध किया है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में बुधवार रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था। इसमें लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले थे। इसमें तीन पुलिस कर्मी बेहोश हुए थे, जबकि एक ने खेत में भागकर जान बचाई थी। गांव में देर रात तक कई थानों का फोर्स तैनात रहा था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इस मामले में पुलिस की ओर से ग्रामीणों पर 18 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस की ओर से इसमें यह बताया गया कि बुधवार रात सिपाही निवेश शर्मा, वरुण कुमार और अर्जुन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भ्रमण पर थे। भीकमपुर पुलिया के पास पहुंचते ही गांव निवासी सुनील कुमार फौजी शराब के नशे में धुत होकर सिपाही अर्जुन की बाइक के सामने आकर खड़ा हो गया। उसे हटने के लिए कहा तो वह पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। इसके बाद सुनील की ओर से भीड़ जमा हुई और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। सिपाही रघुनाथ ने खेत में भागकर जान बचाई। सिपाही रघुनाथ से सूचना मिलने के बाद सिपाही और गांववालों के बीच बचाव कराने में लगे थे। मगर, भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलने पर दरोगा मनोज कुमार की अगुवाई में पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया तो भी भीड़ नहीं मानी और पथराव करती रही। इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई। इसके बाद आसपास के कई थानों का फोर्स पहुंचने पर मामला बमुश्किल शांत कराया जा सका। दरोगा मनोज कुमार की ओर से पुलिस ने 23 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक कोई मिल नहीं सका है।
विज्ञापन


ये किए गए नामजद
सुनील कुमार फौजी, नन्हे, छोटू, बाबूराम, राजाराम, राजेश, विक्की, भूरा, ओमप्रकाश, मेवाराम, पुत्तन, छत्रपाल, धर्मवीर, कढ़ेराम, अनिल, रामेश्वर, आसे, संजीव, आशीष, बबलू, ठाकुर, रामपाल, मिठाई लाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी सुनील फौज में, श्रीनगर में है तैनाती
मुख्य आरोपी सुनील कुमार फौज में है। उसकी वर्तमान समय में श्रीनगर में तैनाती है। 18 फरवरी को छुट्टी लेकर वह घर आया था। 23 मार्च को उसकी वापसी होनी थी, मगर इससे पहले ही लॉकडाउन हो गया और वह यहां फंस गया।
विधायक बोले- ग्रामीणों पर लिखी एफआईआर वापस लो वरना पुलिस पर भी दर्ज करो रिपोर्ट

भाजपा विधायक ने गांव जाकर जुटाई जानकारी
बिलसंडा। भीकमपुर गांव में हुई घटना की ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस धरपकड़ की तैयारी कर रही है। वहीं इस मामले में भाजपा के बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ग्रामीणों के पक्ष में आगे आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि ग्रामीणों पर दर्ज की गई एफआईआर तुरंत वापस ली जाए, या फिर पुलिस पर भी इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए। विधायक ने ग्रामीणों को अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार सुबह विधायक रामसरन वर्मा भीकमपुर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए पूरे प्रकरण को बारीकी से जाना। इस दौरान मुख्य आरोपी बनाए गए सुनील कुमार से भी बातचीत की। सुनील ने बताया कि पुलिस ने पहले उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने बचाव किया। यही नहीं, गांव के अन्य लोगों ने भी पुलिस पर घरों में तोडफ़ोड़, मारपीट करने के अलावा महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगाए। गांव के लोगों की पूरी बात सुनने के बाद विधायक पूरी तरह से ग्रामीणों के पक्ष में दिखे। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। विधायक ने लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए सभी को सामाजिक दूरी बनाकर बैठाया। गांव से चलते वक्त विधायक ने कहा कि वह इस मुद्दे पर विचार कर जल्द ही कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन को इमरजेंसी जैसा मानकर पुलिस लोगों से वसूली कर रही है। कइयों के पैसे वह पुलिस से वापस करा चुके हैं।

ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा प्रतीत होता है लॉकडाउन को पुलिस-प्रशासन ने आपातकाल जैसा मान लिया है। गांव के लोगों से जानकारी कर ली है, दूसरे पक्ष पुलिस से भी बात करूंगा। दोनों को सुनने के बाद सख्त कार्रवाई कराऊंगा। ग्रामीणों का भी मेडिकल कराएंगे। ग्रामीणों की पिटाई की गई। अब उन पर झूठा मुकदमा लिख दिया। - रामसरन वर्मा, विधायक बीसलपुर


लॉकडाउन का पालन कराने गए पुलिसकर्मियों से कुछ लोग बेवजह उलझ गए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। लोगों से यह अपील करूंगा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हैं। लॉकडाउन का पालन कराने में मदद करें। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed