{"_id":"5e5179008ebc3ef3b13b690b","slug":"crime-pilibhit-news-bly3969740157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः छेड़छाड़ के विरोध में भाभी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः छेड़छाड़ के विरोध में भाभी को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चचेरे देवर के छेड़छाड़ किए जाने से आहत महिला के खुदकुशी करने की बताई जा रही कहानी अब उलटती दिख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो कह रही है कि महिला की हत्या की गई। सिर में लगी चोट को मौत की वजह बताया गया है। ऐसे में अब पुलिस इस केस में हत्या की धारा बढ़ाएगी। इसको लेकर नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस मामले में अब करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
जहानाबाद क्षेत्र की एक महिला का शव 19 फरवरी को ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला था। घटना के वक्त परिवार के सदस्य कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में थे। पति की ओर से मामले में चचेरे भाई उमेश के खिलाफ उसकी पत्नी को आत्महत्या को विवश करने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि चचेरे देवर ने 18 फरवरी की रात महिला से छेड़छाड़ की थी। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस चचेरे देवर को तलाश रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद में मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत का मामला खुदकुशी का नहीं निकला। बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर लगी चोट हत्या की वजह बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई को लेकर मंथन में जुट गई है। हत्या करने के बाद शव को किसने लटकाया, इसकी छानबीन कराई जा रही है।
बीसलपुर में बलि को हादसा बताया, अब छिपाते रहे पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पीलीभीत। इंस्पेक्टर जहानाबाद मनीराम सिंह एक बार फिर हत्या के संगीन मामले में लापरवाह दिखाई दिए। महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद वह रिपोर्ट छिपाने में जुट गए। पोस्टमार्टम होने के अगले दिन उनसे जब मीडिया ने मौत की वजह पूछी तो वह यह कहकर टाल गए कि अब तक उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी ही नहीं है। बाद में जब मीडिया एएसपी से पूछा तो मामला खुला। हालांकि उनके पास भी यह जवाब नहीं था कि इंस्पेक्टर इतनी बड़ी बात अफसरों से भी क्यों छिपाते रहे।
विज्ञापन
बता दें कि मनीराम सिंह इससे पहले भी बीसलपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान खजाने के लालच में मासूम की बलि देने की घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बताने पर चर्चा में रहे थे। उन्होंने बलि के मामले को तालाब में डूबकर हादसा साबित करने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों को भी गुमराह किया था। इस पर उनकी जांच के आदेश किए गए, मगर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ उनका तबादला दूसरे थाना प्रभारी के तौर पर कर दिया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सिर में लगी चोट से होना बताया है। खुदकुशी करने की बात इसमें साबित नहीं हुई है। दर्ज एफआईआर को हत्या में तरमीम कर कार्रवाई कराई जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी