{"_id":"5d8e505f8ebc3e93ae3f3689","slug":"crime-pilibhit-news-bly3779529145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमेरिका में रह रहे पूरनपुर निवासी उद्योगपति खड़क सिंह से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों आरोपी जेल में है।
नगर की सिटी सेंटर कॉलोनी निवासी फार्मर गगनप्रीत सिंह के पिता खड़क सिंह अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहकर व्यापार करते है। वहां उनके कई स्टोर है। गगनप्रीत के पिता खड़क सिंह के पास 30 अगस्त को अमेरिका में फोन पहुंचा। फोन करने वाले ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी कि इकलौते पुत्र को जिंदा देखना चाहते हो तो पांच करोड़ भेज दो। आठ बार फोन किया गया। पुलिस ने घटना की गगनप्रीत सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर गांव कीरतपुर नवदिया निवासी हरप्रीत सिंह, शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव प्रसादपुर निवासी गगनदीप सिंह, खुटार थाना के गांव हीरपुर निवासी कुलदीप सिंह को जेल भेज दिया गया था। जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कोतवाल अतर सिंह की ओर से शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का संगठित गैंग है। जो आर्थिक, भौतिक लाभ को लोगों को फोन कर डरा, धमकाकर रंगदारी वसूलते है। भय के चलते लोग उनके खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पाते।