{"_id":"5d8665298ebc3e93c734b83c","slug":"crime-pilibhit-news-bly3771562169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। करंट से झुलसे मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी 20 वर्षीय जावेद की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली की लाइन न हटने से लोगों में रोष है।
घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे की है। जावेद मोहल्ला में अपने रिश्तेदार शब्बीर की छत पर घूम रहा था। शब्बीर की छत के ऊपर से निकली बिजली हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से जावेद अचेत हो गया था। उसे अस्पताल न ले जाकर घरेलू उपचार शुरू किया गया। मोहल्ले में ही एक मैदान में उसे रेत के ढेर से दबा दिया गया। घरेलू उपचार के दौरान रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। युवक अपने नौ भाई बहनों में इंत्याज शाह, इरशाद और बहन रूकसाना से छोटा था। शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।