फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

इंस्पेक्टर को रिश्वत देने के आरोप में प्रधान का पति गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पुलिस की जांच में झूठी निकलने के बाद प्रधान के पति कार्रवाई कराने के लिए गजरौला थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। यही नहीं इसके एवज में 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत देने लगे। प्रधान के पति की इस करतूत को वहीं कुछ दूरी पर खड़े एक सिपाही ने मोबाइल में कैद कर ली। पुलिस ने प्रधान के पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गजरौला नरेश कश्यप ने बताया कि नौ सितंबर को एक महिला ने एडीजी बरेली जोन से शिकायत की थी। इसमें महिला का आरोप था कि होमगार्ड समेत दो लोगों ने चार सितंबर की शाम उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। एडीजी के निर्देश पर पड़ताल की गई तो मामला पेशबंदी का निकला। होमगार्ड की पत्नी ने गांव की प्रधान के पति रजा बख्श के खिलाफ 2017 में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी में सुलह का दबाव बनाने को प्रधान के पति से साठगांठ कर महिला ने शिकायत की। इसकी जांच रिपोर्ट एडीजी व एसपी को भेजी जा चुकी है। शुक्रवार सुबह प्रधान के पति ने थाने जाकर महिला की ओर से एफआईआर दर्ज करने को कहा। इसी के साथ रिश्वत के तौर पर दस हजार रुपये अपनी जेब से निकालकर देने लगा। प्रधान पति के रुपये देेने का एक सिपाही ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसी आधार पर प्रधान के पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और रिश्वत के रूप में दिए जा रहे दस हजार रुपये भी कब्जे में लिए गए हैं। उधर, प्रधान के पति से जब उनका पक्ष जाना तो पहले वह गलती हो गई कहते रहे और फिर चुप्पी साध गए। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed