फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रधान के पति को पीटा, बाइक तोड़ी 20 हजार रुपये लूटने का भी आरोप

Tue, 17 Sep 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। शराब की ओवररेटिंग का विरोध करने पर कुछ लोगों ने रविवार देर शाम कनगवां की प्रधान के पति की पिटाई कर दी। उसकी बाइक भी तोड़ दी। आरोप है कि हमलावरों ने उससे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। हमलावरों में एक होमगार्ड जवान भी शामिल बताया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कनगवां की प्रधान के पति अनिल गंगवार ने बताया कि वह रविवार देर शाम नगर में पीलीभीत बस स्टैंड के पास स्थित ठेके से शराब खरीदने गया था। सेल्समैन ने उससे निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक लिए। अनिल ने ओवररेटिंग का विरोध किया तो सेल्समैन ने कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड की मदद से उससे गाली-गलौज की और फिर पिटाई कर दी। उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। अनिल ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, बाइक में तोड़फोड़ और 20 हजार रुपये लूट लेने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर हरीशकर वर्मा ने बताया कि कस्बा इंचार्ज मोहित कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed