{"_id":"5d7fcdc28ebc3e017b4bedab","slug":"crime-pilibhit-news-bly3763660177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव महुआ में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव मैथी निवासी निरंजनलाल गंगवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गीता (21) का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महुआ निवासी हरीश के साथ 21 अप्रैल, 2019 को किया था। ससुराल वाले शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर गीता का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार सुबह ससुराल वालों ने गीता की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में कुंडे से चुनरी का फंदा बनाकर लटका दिया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो गीता के ससुराल वाले गायब थे। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी की मौजूदगी में शव फंदे से उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
देर शाम विवाहिता के पिता क्योलड़िया बरेली के मेथी गांव निवासी निरंजनलाल की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई। दी गई तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धाराओं में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि पति हरीश कुमार, ससुर प्रेमराज, देवर और ननद को आरोपी बनाया गया है। विवेचना सीओ प्रवीण मलिक करेंगे। आरोपी ससुर को हिरासत में लिया गया है। इधर, सीओ प्रवीण मलिक ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में साफ नहीं हुई महिला की मौत की वजह, विसरा प्रजर्व
बिलसंडा। झोलाछाप के इलाज से मरी महिला की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो सकी है। मौत की वजह जानने के लिए अब विसरा की जांच कराई जाएगी।
गांव धनगवां निवासी उमाचरण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी रामकली (27) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे शनिवार को गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने दवाई दी तो रामकली की हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उमाचरण ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लिहाजा विसरा प्रिजर्व किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।