{"_id":"5d7fce668ebc3e93c3159352","slug":"crime-pilibhit-news-bly3763483144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने पकड़कर दिया संदिग्ध, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने पकड़कर दिया संदिग्ध, पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चोर होने के शक में पकड़कर सुपुर्द किए गए युवक को पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक साथियों संग आया और पीड़ित के घर के बाहर मौजूद मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया। शोर पर लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। सिपाहियों की ओर से किए खेल को लेकर जिम्मेदार अंजान बने रहे। हल्ला बढ़ने के बाद अब पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना सोमवार तड़के करीब ढाई बजे की है। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी प्रदीप कुमार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर काफी निर्माण सामग्री रखी हुई है। इस बीच एक संदिग्ध युवक वहां पर आ गया और आरोप है कि सामान चोरी करने की कोशिश की। मजदूरों ने उसको मौके से पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि कुछ मिनट बाद ही उक्त आरोपी अपने दो अन्य साथियों संग वापस आया और मजदूरों को धमकाने लगा। शोर पर आसपास के लोग जमा हुए, तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी भनक लगने पर सिपाहियों से जानकारी कराई जा रही है। अगर गड़बड़ी निकलती है, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।