{"_id":"5d7fce658ebc3e015b67a090","slug":"crime-pilibhit-news-bly37634511","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह का दबाव बनाने को घर में घुसकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह का दबाव बनाने को घर में घुसकर धमकाया
विज्ञापन
पीलीभीत। धोखाधड़ी के एक मामले में सुलह करने को दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी इजहार उल हसन उर्फ बबलू ने पुलिस को बताया कि उससे मोहल्ला भूरे खां के अनीस उर्रहमान ने हज जाने के नाम पर चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उधर की रकम के बदले एक मकान दिलाने को कहा। बबलू के मुताबिक उसे न तो मकान दिलाया, और न ही रुपये लौटाए। परेशान होकर उसने कोतवाली में अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पक्ष के लोग पिछले मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 14 सितंबर को आरोपी अनीस उर्रहमान और मोहम्मद असलम निवासी मोहल्ला भूरे खां पीड़ित के घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।