{"_id":"5d7a871b8ebc3e93ba1b1357","slug":"crime-pilibhit-news-bly375920160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली पहुंचकर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर घटना का आरोप लगाया गया है। घटना बुधवार रात की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पंद्रह वर्षीय पुत्री बुधवार देर शाम खेत पर शौच करने गई थी। गांव के ही दो लोगों ने उसको पकड़ लिया। किशोरी को तमंचे के बल पर पास के गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि वहां पर दोनों ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। सात घंटे तक किशोरी आरोपियों के कब्जे में रही। आरोपियों को झपकी आने के बाद वह किसी तरह देर रात घर पहुंच गई और पूरी बात बताई। महिला का कहना है कि आरोपी बृहस्पतिवार को धमकाते रहे। इस वजह से शिकायत करने नहीं पहुंच सकी। देर शाम मौका मिलने पर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। किशोरी से मिलकर उसके बयान लिए गए हैं। मेडिकल परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो