{"_id":"5d7a85958ebc3e017e52b740","slug":"crime-pilibhit-news-bly3758558172","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। महिला से उसके जेठ ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध और शिकायत पर उससे गाली-गलौज की गई। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। एसपी से फरियाद के बाद पहले कोतवाली पुलिस ने मामले में समझौता का प्रयास किया। दोबारा शिकायत पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला की ओर से उसके जेठ और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। महिला ने बताया कि उसके पति की करीब चार साल पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सास के साथ अलग मकान में रहती है। आरोप है कि उसके जेठ ने घर में घुसकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई की। इसकी शिकायत उसने अपनी सास से की। आरोप है कि तब सास ने भी उसके जेठ का पक्ष लिया। विरोध पर जेठ और सास ने पिटाई की। विधवा का आरोप है कि कई बार दुष्कर्म करने से गर्भवती हो गई। तब जेठ, सास ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। मजबूरन उसने अपने मायके में शरण ली। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत उसने एसपी से की। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस उस पर समझौता का दबाव बनाती रही। दोबारा शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने महिला की ओर से उसके जेठ सुंदरलाल और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।