{"_id":"5d77e3628ebc3e93d9657b52","slug":"crime-pilibhit-news-bly3756509165","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की मूर्ति खंडित मिलने पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की मूर्ति खंडित मिलने पर अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के एक धार्मिक स्थल में मूर्ति खंडित मिलने पर अफरातफरी मच गई। इसका पता लगने पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। खास बात रही कि सूचना मिलने के काफी देर तक पुलिस धार्मिक स्थल को तलाशती रह गई, उसको वहां तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं पता था, लेकिन जब लोगों ने गश्त न होने की शिकायत की तो कोतवाली और ठेका चौकी पुलिस प्रतिदिन गश्त का दावा कर साख बचाती रही।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान में एक धार्मिक स्थल है। यहां पर रखी एक मूर्ति मंगलवार को खंडित कर दी गई। शाम को मोहल्ले के लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे तो मूर्ति खंडित देख शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। काफी भटकने के बाद कोतवाली पुलिस धार्मिक स्थल तक पहुंच सकी। पीछे से सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी भी आ गए। मौका मुआयना कर जानकारी की गई। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुराफात का नहीं लग रहा। ऐसा प्रतीत होता है कि साफ सफाई के दौरान मूर्ति खंडित हो गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। गश्त की शिकायत लोगों से मिलने पर कोतवाल को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो