फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लापता युवक पहुंचा घर, कहा-अपहृत किया गया

Wed, 11 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। रहस्यमय हालात में लापता होने के बाद भगौतीपुर निवासी 22 वर्षीय पवित्र कुमार उर्फ सोनू खुद ही घर पहुंच गया। उसने कहा कि अपहृत किया गया था। इस बात से न तो पुलिस संतुष्ट हुई, न ही आसपास के अधिकतर लोग। फिलहाल परिवार में युवक के वापस आने के बाद खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र पवित्र कुमार 22 जून को पड़ोस के गांव मकरंदापुर गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका था। पिता ने दूसरे दिन कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस शुरुआत से ही सोनू के कहीं चले जाने की बात मान रही थी। उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका था। करीब ढाई माह बाद सोनू मंगलवार सुबह खुद ही घर पहुंच गया। इसके बाद कोतवाली दियोरिया ले जाकर उसके बयान कराए गए। पूछने पर सोनू ने अपहरण की कहानी सुनाई। कहा कि 22 जून को गांव मकरंदापुर से बाइक सवार तीन नकाबपोश उसको अगवा कर ले गए थे। अगवा करने के बाद वह उसको बीसलपुर होते हुए पीलीभीत की तरफ ले जाने लगे। एक आरोपी ने उसको नशा सुंघा दिया। वह उ सको बेहोश कर रुद्रपुर ले गए। वहीं एक मकान में रखा। कहा कि सोमवार को अपहरणकर्ता उसको दूसरे मकान में ले जा रहे थे कि एक होटल के बाहर खड़े अपने परिचित दियोरिया कोतवाली के गांव खरदहाई निवासी लालाराम और उग्रपाल को पीड़ित ने देख लिया और आवाज लगाई। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी सोनू को बाइक से उतारकर चले गए। इस पर पुलिस ने कई सवाल किए लेकिन सोनू कोई ठीकठाक जवाब नहीं दे सका। प्रभारी निरीक्षक शहरोज अनवार ने बताया कि सोनू द्वारा बताई गई अपहरण की कहानी गले नहीं उतर रही। बाइक पर पहले से तीन लोग थे और फिर भी वह सोनू को अगवा कर ले गए। इसके बाद उसको बाइक से ही घुमाते रहे। मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


रहस्यमय हालात में युवक लापता, तहरीर दी
अमरिया। कस्बा निवासी रुखसाना बेगम पत्नी शमशुद्दीन खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र बहारउद्दीन छह दिन पूर्व घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका है। बीते दिनों गांव का एक युवक बेटे के कपड़े देने के लिए घर पहुंचा था। पूछने पर उसने बताया कि कपड़े उसको तालाब किनारे मिले थे। जिसके बाद से परिजन को अप्रिय वारदात का अंदेशा है। उन्होंने पुलिस से बेटे की तलाश कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed