{"_id":"5d77e3548ebc3e01696873ab","slug":"crime-pilibhit-news-bly3755981113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर धोखाधड़ी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर धोखाधड़ी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शिकायत के बाद मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में बीते दिनों एक व्यक्ति के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से डीएम के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। सुनगढ़ी पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक पिता-पुत्र बरहा गांव निवासी दामोदर दास, अजय कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी शशांक मिश्र ने बताया कि उसने दस अगस्त को मुख्यमंत्री पोर्टल और 24 अगस्त को सीएमओ से शिकायत की थी। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक पिता-पुत्र पर बिना डिग्री मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज करने का आरोप था। इसके कुछ वीडियो और फोटो भी दिए गए थे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने एक समाचार पत्र के जिला प्रभारी के साथ मिलकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।