फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ताजिया निकालते वक्त पेड़ की डाल को लेकर विवाद, पत्थर चले

Wed, 11 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime
जहानाबाद /परेवा वैश्य। मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जहां एक तरफ जिला प्रशासन सख्त बंदोबस्त कर जुटा रहा। वहीं छिटपुट विवाद भी सामने आते रहे। जहानाबाद के डांग गांव में एक धार्मिक स्थल पर लगे वृक्ष की डाल को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने डाल काटने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया, तो दूसरे ने बेवजह पथराव करने का आरोप लगाया। घटना में दो लोग घायल भी हुए। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। बातचीत के बाद ताजिया तय रूट पर निकलवा दिया गया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ढकिया बदलू गांव से एक ताजिया लेकर ताजियेदार डांग गांव होते हुए नगरिया गांव जा रहे थे। जुलूस में काफी भीड़ थी। डांग गांव में पहुंचने के बाद एक धार्मिक स्थल पर लगे वृक्ष की डाल सड़क की तरफ थी। इससे बताते हैं कि ताजिया निकलने में दिक्कत हो रही थी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि इस पर ताजिये के जुलूस में शामिल लोग वृक्ष की डाल काटने की कोशिश करने लगे, जबकि ताजियेदारों का कहना है कि उनका बेवजह विरोध कर दिया गया। वह सिर्फ डंडों से डाल को उठाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। ताजिया वहीं पर रोक दिया गया और पत्थर चलने लगे। घटना में दो युवकों उवैस और आसिफ को चोट आई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में अफरातफरी मच गई। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम अतुल कुमार, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सदर योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। बातचीत के बाद ताजिया सकुशल निकलवा दिया गया। दोनों ओर से जमा भीड़ को भी पुलिस ने सख्ती कर हटा दिया। जिसके बाद मौके पर एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने मौके से धार्मिक स्थल में रहने वाले एक बाबा को भी हिरासत में लिया है। हालांकि किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


ताजिया निकलते वक्त धार्मिक स्थल के पुजारी से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात में पत्थर फेंक दिये गया, जिसमें दो लोगों को मामूली चोट आई है। ताजिया सकुशल निकलवा दिया गया है। किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

दुर्गाप्रसाद मोहल्ले में रास्ते को लेकर विवाद
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में ताजिया निकालने के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए घर के सामने से ताजिया निकालने का विरोध किया। जिसके बाद कहासुनी होने लगी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ताजिया निकलवा दिया गया। द्विवेदी ने बताया कि चौकी पुलिस और अन्य लोगों से जानकारी की गई है, इसमें ताजिया इसी रास्ते से निकलने की बात सामने आई है। फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है।


आगे निकलने की होड़ में आपस में भिड़ गए ताजियेदार
शहर के वेलों वाला चौराहे के पास ताजिया लेकर आ रहे दो पक्ष आगे निकलने की होड़ में आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया। इस मामले में भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed