{"_id":"5d3dd6108ebc3e6cc802615c","slug":"crime-pilibhit-news-bly3703139153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेराह छेड़ा, लोगों ने आरोपी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेराह छेड़ा, लोगों ने आरोपी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोंचिंग से लौट रही छात्रा से शनिवार शाम बाइक सवार दो शोहदों ने रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक शोहदे को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की, लेकिन फिर छोड़ दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार देर शाम उसकी पुत्री कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो शोहदों ने उससे छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक शोहदे को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। भीड़ ने शोहदे की जमकर धुनाई की और फिर उससे कान पकड़कर उठक -बैठक लगवाई, मुर्गा बनाया और दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों और छात्रा से मामले की जानकारी ली। छात्रा के पिता ने रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों शोहदों के विरुद्ध छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।